आनी: डिंगुनाला से शैलापनी 600 मीटर सम्पर्क सड़क का हुआ भूमिपूजन
Ani, Kullu | Jul 15, 2024 आनी मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर शैलापनी स्थित मां शैलपुत्री माता का मंदिर जल्द ही बेहतरीन सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा। डिंगुनाला से शैलापनी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन महिला काँग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की सचिव भागीरथी देवी ने किया। पूर्व में यह 600 मीटर रास्ता विकास खण्ड कार्यालय के अधीन था।