आनी: ग्राम पंचायत आनी ने कोर्ट परिसर के बाहर, स्कूल के रास्ते से उखाड़ी भांग
Ani, Kullu | Jul 14, 2024 ग्राम पंचायत आनी द्वारा उपमंडल मुख्यालय आनी के न्यायालय परिसर के बाहर और बाजार से स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते मे उग आई अवांछित भांग की पौध को रविवार को हटाया गया है। ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत आनी के अंतर्गत आने वाले आनी कस्बे में जहां जहां भी भांग के अवांछित पौधे उग आए होंगे उन्हें काटकर या उखाड़कर हटा दिया जाएगा।