चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी टाटा हैरियर कार जब्त की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर चालक वाहन तेज गति से भगाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।