कैराना: कांधला के मतनावली गांव में आवारा कुत्तों के हमले में दो मासूम बालिकाएं हुईं घायल, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
Kairana, Shamli | Aug 12, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव मतनावली में आवारा कुत्तों का आतंक है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे अंकुर ने बताया कि उसकी मासूम बेटी अर्शिका व हार्दिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने दोनों बालिकाओं पर हमला कर दिया। चींख—पुकार पर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद उनकी जान बचाई। बाद में परिजन दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए लेकर सीएचसी में पहुंचे।