शासन द्वारा जारी खेल कैलेंडर के परिपालन में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजस) मनेन्द्रगढ़ में किया गया। 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता का 04 अगस्त 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न जोन स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा एवं खेल अधिकारी श्री विनोद जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विपिन पाण्डेय, संकुल प्राचार्य श्री संजीव कुमार एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रणधीर ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
#chhattisgarh #mcbdistrict