देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम' एक महत्वपूर्ण पहल है। एमसीबी जिले के युवा आदर्श कुमार तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून से मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता बढ़ेगी और योग्य अभ्यर्थियों को उनका उचित अवसर मिलेगा।
#AntiPaperLeak #YouthFirst #ExamReforms #mcbdistrict
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 6, 2026