जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक भी संपन्न हुई।
बैठक के दौरान खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, राशन कार्ड संबंधी मामलों तथा पीडीएस दुकानों के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों की शिकायतों के त्वरित निवारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया।
@iprdbihar
#begusarai