जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मामलों की सुनवाई की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@iprdbihar
#easeofliving
#sabkasammanjeevanaasan
#begusarai