रानी: रानी में पुलिस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने थाने का किया शैक्षणिक दौरा, थानाधिकारी ने दी कानून की जानकारी
Rani, Pali | Apr 16, 2025 रानी मे बुधवार शाम 4.30 बजे राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय,वरकाणा के विद्यार्थियो द्वारा रानी पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह कार्यक्रम थाना अधिकारी पन्नालाल प्रजापत के नेतृत्व और निर्देशन मे आयोजित हुआ।विद्यार्थियों को थाना परिसर का अवलोकन करवाया व थानाधिकारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली,दायित्व कि जानकारी दी।