रानी: रानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में पर्यटकों की हत्या का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया, पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला
Rani, Pali | Apr 23, 2025 रानी में बुधवार शाम 7.30 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव और नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।