रानी: रानी में ब्रह्माकुमारी आत्म ज्योति भवन में आयोजन, 135 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया गया सम्मानित स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
Rani, Pali | Apr 20, 2025 रानी के ब्रह्मा कुमारीज आत्म ज्योति भवन में रविवार शाम 4.30 बजे एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 135 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके वर्षा दीदी और ब्रह्माकुमारी स्पोर्ट्स विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. जगवीर सिंह मुख्य अतिथि रहें ।