रानी: रानी मे कन्या कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था सुधारने की पहल, महिला शिक्षक नियुक्ति व नई बिल्डिंग निर्माण का मिला आश्वासन
Rani, Pali | Apr 19, 2025 रानी मे राजकीय कन्या महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार शाम 4.30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लायंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवरतन सी. मेहता प्राचार्य डॉ. महेंद्रसिंह राजपुरोहित से मुलाकात की। प्राचार्य डॉ. राजपुरोहित ने बैठक में कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने रानी कॉलेज में एक महिला व्याख्याता की अस्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया।