नवागढ़: नवागढ़ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले फरार 2 आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार
दरअसल, 4 मार्च की रात को नवागढ़ की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी राछाभांठा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर पेट्रोलिंग की जा रही थीम बुड़ेना गांव के मुख्यमार्ग में अज्ञात लोगों ने लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था। पुलिस पार्टी द्वारा रास्ते से लकड़ी और पत्थर को हटाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना के दौरान कुछ लोग मौके से भागने लगे।