अजयगढ़: कस्बा अजयगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड में मोटरसाइकिल में लगी आग
Ajaigarh, Panna | Jun 26, 2024 अजयगढ़ कस्बा में बस स्टैंड में उस वक्त भगदड़ मच गई जब अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए, सूचना मिलते ही कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन जब तक आग काबू हुई मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी । उक्त बाइक राजा यादव निवासी ग्राम सब्दुआ की बताई जा रही है ।