अजयगढ़: जनपद प्रांगण अजयगढ़ में शिविर आयोजित कर सहायक यंत्र व कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए दिव्यांगों को किया गया चिह्नित
Ajaigarh, Panna | Jun 24, 2024 मध्यप्रदेश शासन के निर्देश व पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में अजयगढ़ जनपद पंचायत प्रांगण में मेडिकल बोर्ड व एलेंको कंपनी का संयुक्त शिविर संपन्न हुआ जिसमें सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों के लिए दिव्यांगों को चिन्हित किया गया, इस दौरान काफी संख्या में दिव्यांग शिविर में पहुंचे थे जिनमें से 28 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया ।