अजयगढ़: अंतिम संस्कार में गए युवक को सांप ने काटा सांप को पकड़ कर पहुंचे अस्पताल
अजयगढ पन्ना रोड श्मसान घाट की घटना
Ajaigarh, Panna | Jun 24, 2024 माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पन्ना रोड स्थित श्मसान घाट पहुंचा था जिसे एक विषैले शर्प ने काट लिया सांप बबलू को पैर में काट कर भाग रहा था तब बबलू ने देखा कि उसे सांप ने काट लिया है हिम्मत दिखाते हुए काटने बाले सांप को ही पकड़ कर अपने साथ अजयगढ के शासकीय अस्पताल पहुंच गया ।