अजयगढ़: ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत, अजयगढ़ थाना अंतर्गत मझगांय कोठी का मामला
Ajaigarh, Panna | Jun 26, 2024 अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मझगांय कोठी के पास उत्तर प्रदेश नहर विभाग की निर्माणाधीन नहर की देखरेख कर रहे इंजीनियर विकास लोधी की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है।फरियादी कल्ला यादव रिपोर्ट दर्ज कराई गई उक्त घटना में पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 321/24 धारा 279,304-A व 184 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है