आरोन: गोविंदपुर गांव में 4 किसानों के खेतों से 50 कुंटल मक्का चोरी, आरोन थाना में मामला दर्ज
Aron, Guna | Oct 17, 2026 आरोन थाना के गोविंदपुर गांव में खेतों से 50 कुंटल मक्का चोरी हो गई। 17 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी महिला राम बेटी बैरागी ने पुलिस को बताया, बेटे के साथ काम से मुरैना गई थी रोज वापस आई तो मेरे खेत और गांव बालकिशन अहिरवार दिमना अहिरवार इमरत सिंह के खेतों से ₹75 हजार की कुल 50 कुंटल मक्का चोरी हो गई गांव के लोगों पर चोरी का शक जताया। पुलिस जांच जारी है।