नीमडीह: पितकी रेलवे फाटक के पास खाली ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक के पास सोमवार तड़के सुबह करीब चार बजे टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहे एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे नीचे उतार दिया और किसी तरह अपनी जान बचाई. देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में ट्रक जलकर राख हो गया.रात का समय होन