मढ़ौरा: मढ़ौरा के युवाओं ने मकेर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर मदद का हाथ बढ़ाया
मढ़ौरा के युवाओं ने अनुमंडल के मकेर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए सैकड़ों पॉकेट राहत सामग्री लेकर शनिवार की दोपहर एक बजे मढ़ौरा से रवाना हुए। शनिवार को मौके पर उपस्थित युवाओं ने आपसी सहयोग से सैकड़ों पॉकेट खुद तैयार करके बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। युवाओं के इस पहल की स्थानीय स्तर पर लोगो ने सराहना किया।