बक्सर: विश्व जनसंख्या दिवस पर बक्सर के शहरी पीएचसी में परिवार नियोजन के साधन वितरित
Buxar, Buxar | Jul 11, 2025 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बक्सर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण मेला एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विंध्याचल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह, सीएचओ सभी स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम शामिल रहीं।