मेहनगर: देवईत से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
थाना मेंहनगर के देवईत से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। 10 जून को वादी अमित कुमार पुत्र सूबेदार राम निवासी देवईत द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था। अभियुक्तों कमल पुत्र बलिहारी, गुलशन पुत्र बलिहारी, अमन पुत्र मन्द्रेश, प्रकाश पुत्र उदयराज, चंचल पुत्र दयालू, व बृजेश पुत्र रामचन्दर ने वादी के घर पर चढ़कर मारपीट किया।