मेहनगर: देवईत में मैजिक गाड़ी सवार स्क्रैप व्यापारी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत, गर्मी से मौत की आशंका
आजमगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है मेंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य कस्बा के वार्ड नंबर 3 संत कबीर नगर के निवासी अजय उर्फ सूरज चौहान स्क्रैप का व्यापार करता था। इसी क्रम में वह मैजिक गाड़ी के साथ अपने पार्टनर के साथ देवईत बाजार में गया हुआ था। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। उसको मेहनगर कस्बा में एक नर्सिंग होम में लाया गया।