मेहनगर: महाराजगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर पीड़िता संग छेड़खानी, मारपीट, जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
महाराजगंज थाना के एक गांव के निवासिनी युवती ने घर में घुसकर अपने साथ छेड़खानी व मारपीट का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी तहरीर पर मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया है लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घायल पीड़िता को फिलहाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार उसके विपक्षी संतोष, मनोज समेत अन्य ने आरोपी हैं।