गाय के साथ कथित क्रूरता के मामले में आरोपी गिरफ्तार
बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम सूप में गाय के साथ कथित क्रूरता एवं मारपीट के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 22 जून 2026 को पोस्ट प्राप्त होने के बाद रमाला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी यूनुस पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम सूप, थाना रमाला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह माफी मांगता नजर आ रहा है।
बागपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा।
#BaghpatNews #BaghpatPolice #RamalaPolice #UPPolice #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026