धनौरा: गजरौला के गांव चकनवाला में दिनदहाड़े होमगार्ड को मारी गई गोली, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
गजरौला। खेत से चारा लेने जा रहे यूपी पुलिस के होमगार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया। गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप है, घायल होमगार्ड को फर्स्ट एड के बाद हाॅयर सेंटर के लिये रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गोली लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।