धनौरा: बछरायूं बिजली घर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, घायल किसान नेता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
बछरायूं बिजली घर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, बाइक सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ ने यहां से चारों को रेफर कर दिया। सोमवार को लगभग 3:00 बजे किसान नेता नूर मोहम्मद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।