धनौरा: गजरौला के एक मोहल्ला निवासी नाबालिक किशोरी को ले गया मुस्लिम युवक, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने में किया हंगामा
गजरौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा करीब 11 दिन पहले किए गए इस अपहरण के बाद से लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ गजरौला थाने का घेराव किया। बजरंग दल ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।