कोण्डागांव में ₹7.68 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव और माकड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों में सड़क, पुल-पुलिया एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
प्रमुख विकास कार्य:
🔹 ग्राम पलारी के नानीपदर पारा में सीसी रोड निर्माण
🔹 ग्राम पल्ली में मावली गुड़ी एवं आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण
🔹 ग्राम बबई से करमरी दुर्गा चौक तक 2.80 किमी सड़क निर्माण
🔹 ग्राम बालोंड में कालीपारा से हुक्काबेड़ा पाथरी तक 4 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण
ग्राम बबई और ग्राम बालोंड में पक्की सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
#Kondagaon #विकासकार्य #ग्रामीणविकास #छत्तीसगढ़ #जनकल्याण
83 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 14, 2026