पीलीबंगा: पीलीबंगा में घनश्याम भटेजा इन्सां ने देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल, नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में होगा उजाला
पीलीबंगा में मानव सेवा और परोपकार की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली, जहां डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत घनश्याम भटेजा इन्सां मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कर अमर हो गए। आज गुरुवार कोउनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए चिकित्सा अनुसंधान के लिए पार्थिव देह रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बरेली उत्तर प्रदेश को दान की।