जैसलमेर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को प्रधान पद और कल शनिवार, 28 नवंबर को उप प्रधान पद का चुनाव संपन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनावों को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों ही दिन संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी, इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे और इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी.
#DesertStormNews #Jaisalmer #JaisalmerNews #PanchayatiRajElection #PradhanChunav #RajasthanPolitics #Congress #RajasthanNews #Election2026
Jaisalmer, Jaisalmer | Nov 27, 2026