बिहारीगंज: पांच नाबालिग बच्चियां चार घंटे में सकुशल बरामद, अपहरण के दो नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए
बिहारीगंज में पांच नाबालिग बच्चियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और महज चार घंटे में दूसरे जिले से सभी पांच बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो आरोपी नाबालिग युवकों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधि-विरुद्ध किशोर के रूप में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।