बक्सर: महासंघ गोप गुट के राज्य सम्मेलन में नई कमेटी का गठन, सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Buxar, Buxar | Apr 12, 2025 बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट का नगर भवन में तीन दिवसीय 23वां राज्य सम्मेलन राज्य स्तरीय इकाई की घोषणा के साथ शनिवार को संपन्न हो गया. इसके पूर्व तीन दिनों तक महासंघ के पूरे प्रदेश से जुुटे कर्मी नेताओं ने चर्चा में कर्मियों की समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया. इसके साथ ही आगे के सत्र में किये जाने वाले आंदोलन व समस्याओं पर चर्चा की गई.