शाहजहांपुर।विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति कराई जा रही प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम नवादा इंदेपुर में लगभग 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग, बाउंड्री व कार्यालय निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर अवर अभियंता, राजस्व टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।