पिछोर: पिछोर में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने वीडियो जारी कर कहा, 'अफवाहों में न आएं, एकता बनाए रखें'
पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आज रविवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया है।वीडियो में उन्होंने समाज के सभी साथियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी के बहकावे या अफवाहों में न आएं। किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें।आपसी भाईचारा मजबूत करें और सोच-समझकर निर्णय लें। समाज की ताकत हमारी एकता में है।