दमोह: जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: 17 आरोपियों को जेल भेजा गया, न्यायालय ने संगीन आरोप माने
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 दमोह जटाशंकर पहाड़ी क्षेत्र से 2 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम के द्वारा लंबे समय से संचालित जुआ फड़ पर दविश देते हुए 17 आरोपियों को छापेमार कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया था। मामले को जन सामान्य में शांतिभंग करने जैसी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आज सोमवार शाम 5 बजे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 17 आरोपियों को जेल भेज दिया है।