दमोह: सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा और अपर कलेक्टर श्रीमती मसराम बने नि-क्षय मित्र, टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित की
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा बैठक उपरांत सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा और अपर कलेक्टर मीना मसराम नि-क्षय मित्र बनी। उन्होंने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित की। साथ ही संयुक्त कलेक्टर अविनाश सिंह रावत, एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह राजपूत भी नि-क्षय मित्र बने।