दमोह: कलेक्टर ने 03 फरवरी को बसंत पंचमी, 19 मार्च को रंग पंचमी और 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दमोह जिले के लिए वर्ष 2025 हेतु 03 स्थानीय अवकाश घोषित किये है। उन्होंने 03 फरवरी बसंत पंचमी दिन सोमवार, 19 मार्च रंगपंचमी दिन बुधवार एवं 30 सितम्बर दुर्गाष्टमी दिन मंगलवार के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किये। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागारों/उपकोषागारों एवं बैंकों को छोड़कर जिले के स्थित सभी शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं में लागू होंगे।