दमोह: बांसा में कंबल से बने बाबा का दरबार लगा, हजारों लोग हुए शामिल, कंबल से करते हैं बीमारियों का इलाज
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 दमोह देश भर में कंबल वाले बाबा के नाम से चर्चित कंबल वाले बाबा गणेश यादव आज सोमवार दोपहर 1 बजे ग्राम बांसा तारखेड़ा पहुंचे। जहां 5 दिवसीय कम्बल वाले बाबा का शिविर आयोजित किया जा रहा है। जहां पहले ही दिन शिविर में हजारों लोग शामिल हुए। वहीं कंबल वाले बाबा ने बताया कि वह जब 4 वर्ष के थे तब उन्हें यह कंबल उनकी मां ने आशीर्वाद के रूप में दिया था।