जमुई: सदर अस्पताल में 12 घंटे ठप रही पानी सप्लाई, भीषण गर्मी में मरीज बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे
Jamui, Jamui | May 21, 2026 जमुई सदर अस्पताल में 12 घंटे से अधिक समय तक पानी सप्लाई बाधित रहने से भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच मरीज और उनके परिजन रातभर पानी के लिए परेशान रहे। भर्ती मरीज आशा देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें अस्पताल के बाहर से बोतल मंगवानी पड़ी।