बीरपुर: वट सावित्री का व्रत कल, बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
गुरुवार को होने वाली वट सावित्री व्रत को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में बुधवार की देर शाम तक रौनक बनी रही। भीषण गर्मी होने बाबजूद भी खरीदारी को लेकर सुहागिन महिलाओं की बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। प्रखंड क्षेत्र के नौला, मुजफ्फरा, वीरपुर समेत विभिन्न गांवों के बाजारों में खरीदारी को लेकर श्रृंगार व कपड़े, मिठाई सहित विभिन्न दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी।