बीरपुर: बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पति की दीर्घायु कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
गुरुवार को बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री को लेकर पूजा अर्चना की। प्रखंड क्षेत्र नौला,डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर व पर्रा पंचायत के विभिन्न गांवों में अहले सुबह से ही नये परिधानों में सज धज कर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के समीप सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।