असरगंज: छोटी कोरियन गांव के समीप से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
थाना क्षेत्र के छोटी कोरियन गांव के समीप गश्ती के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के मौके से फरार हो गए । जबकि एक लड़के को गस्ती पार्टी के एएसआई अमित कुमार ने पूछताछ के लिए थाना लाया। मोटरसाइकिल की कागजात मांगे जाने पर युवक बातें बदलते रहा।