साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, चार लोग घायल
साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार करीब 2:00 बजे पकड़ी बसारत गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल। वहीं ग्रामीणों के द्वारा घायलों को उठाकर सीएससी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है वहीं सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी।