चंडी: मुसहरी गांव के पास सीएसपी संचालक को गोली मारकर ₹1.20 लाख की लूट, तीन बदमाश गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 19, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास सीएसपी संचालक को पैर में गोली मारकर एक लाख 20 हजार की लूट मामले का चंडी पुलिस ने तीन बदमाश को दो देशी कट्टा के साथ बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि 12 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी एकंगरसराय थाना के कुड़वा पोखर निवासी चंदन कुमार,चंडी थाना क्षेत्र के गिलानी चक निवासी रवि कुमार व सूर्यभूषण कुमार है।