बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 14, 2025 बक्सर डीएम डॉ. विद्यानन्द सिंह की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को अपराहन 2:00 बजे की गई. जिला योजना पदाधिकारी द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि बिहार राज्य में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में जिला द्वितीय स्थान, मुख्यमंत्री स्वयं निश्चय सहायता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.