तिरोड़ी: तहसीलदार का आदेश होने के बाद भी नांदी में नहीं बन पा रहा मकान, पीड़ित ने मांगा प्रशासनिक सहयोग
तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नांदी में एक आवासीय मकान का निर्माण कार्य करीब 15 दिनों तक रूका हुआ है। नांदी निवासी प्रभुकुमार भूरे ने आरोप लगाया है कि आबादी भूमि पर स्थित उनके प्लॉट पर तहसीलदार का आदेश और खसरा-नक्शा होने के बाद भी उन्हें गांव की एक आदिवासी महिला के द्वारा निर्माण नहीं करने दिया जा रहा। महिला के द्वारा उनके प्लाट में समाज के ध्वज लगा