गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त ने पीड़ित को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर कूटरचित फर्जी वीजा व टिकट तैयार कर उससे कुल 2,21,500 रूपये ले लिया।लेकिन नौकरी नही लगवाई।पीड़ित ने जब अपना पैसे वापस मांगा तो आरोपी द्वारा उसको गाली गुफ्ता देते हुए,मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी भी दी गई।तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धराओ में मुकदमा दर्ज आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है।