कटरा: डुमरी गांव में युवती का शव जमीन में गाड़कर ऊपर लगाया आम का पौधा, पुलिस ने अवशेष बरामद किए
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत के जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह नौ बजे में रहस्य जानने के लिए मृतका के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवती के शव को मिट्टी में गाड़कर उसके ऊपर आम का पौधा लगा दिया था।