मानिकपुर में सेहत से खिलवाड़: प्रशासन मौन, बिक रहा हल्दीराम का एक्सपायर्ड नमकीन का पैकेट
मानिकपुर (चित्रकूट): स्थानीय बाजार में हल्दीराम का एक्सपायरी डेट पार कर चुका नमकीन धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जागरूक नागरिकों द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की इस अनदेखी से दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं और जनता की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अब इस मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाने की चेतावनी दी है।